बीकानेर: खेत की रोही में मिला विवाहिता का शव, भाई ने अपने जीजा पर करवाया मुकदमा दर्ज….

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

विवाहिता को मारकर कुंड में फैंका या आत्महत्या करने पर मजबूर किया??

बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर जिला के जामसर थाना क्षेत्र में खेत में बने पानी के कुंड में विवाहिता का शव मिला। पुलिस को प्राथमिक दृष्टा में आत्महत्या का मामला लग रहा है। मृतका के भाई ने पुलिस थाने में अपने जीजा सुन्दरलाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि उसका जीजा सुन्दर लाल बहन विमला को आये दिन शादी में मिलें कम दहेज को लेकर मारपीट करता तो परेशान करता। पिछले दिनों भी भी सुन्दर लाल ने मेरी बहिन को जहर देकर मारने की कोशिश की लेकिन वह बच गई। इस बार फिर 5 लाख रूपए ओर लाने का दबाव बनाया। बहिन नहीं मानी तो मारपीट करते हुए मारकर पानी के कुंड में डाल दिया या फिर अत्यधिक परेशान करके आत्महत्या करने पर मजबूर किया गया। जामसर थाने में मामला धारा 498(A), 406, 306 के तहत दर्ज कर जांच कार्य RPS नेमसिंह चौहान वृताधिकारी वृत नोखा को दिया गया है।