बीकानेर: लाॅकडाउन की आहट मात्र से पान-मसाला, बीडी, सिगरेट की काला बाजारी शुरू….

बीकानेर

बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर में कोरोना जैसे-जैसे अनकंट्रोल होता जा रहा है वैसे-वैसे लाॅकडाउन की सम्भावना भी प्रबल होती जा रही हे ऐसे में शहर में गुटखा, पान-मसाला, बीडी, सिगरेट के दाम अचानक से बढ़ने लगे हैं। पान-मसाला व्यापारियों ने फिर से आपदा में अवसर निकालने का मानस बना लिया हैं। आपको याद होगा पिछले साल लाॅकडाउन में 5 रुपये वाला पान-मसाला 50 रूपये में बिकने लगा था और इस बार भी हालात यही होते नजर आ रहे हैं।

आज दैनिक खबरां की टीम ने शहर में पान-मसाला, बीडीओ, सिगरेट के दाम का बाजारों में पता किया तो दुकानदारों ने पहले तो साफ मना कर दिया कि हमारे पास ये नहीं है पर ज्यादा जोर देने पर दुकानदारों ने जब इनके रेट बताए तो एक बारी सर चकरा गया अभी तो लाॅकडाउन की केवल संभावना मात्र ही है उसमें बाजारों में जमाखोरों ने इनके भाव डबल कर दिये है। अगर समय रहते प्रशासन ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाते तो इन पदार्थो का उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं की जेब पर असर पड़ेगा और इन कालाबाजारियों की चांदी हो जायेगी।