बीकानेर, @dainikkhabraan। 16 अप्रैल, 2021/शुक्रवार: आज का राशिफल
मेष- आर्थिक, धन, रिश्तेदारों और कुटुम्बीजनों के मामले ठीक नहीं हैं। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। आंखों में चोट लग सकती है। इसे थोड़ा बचाइए। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम की स्थिति काफी बेहतर है। संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। इम्यून सिस्टम आपका बढ़ गया है। फिर भी बचाकर रहना बहुत जरूरी है। व्यवसायिक दृष्टिकोण से आप सही चलेंगे। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ- उन्माद से बचें। अपना ख्याल रखें। अति साहस न करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति मध्यम है। निर्णय लेने की क्षमता थोड़ी प्रभावित रहेगी। बचकर पार करें। व्यवसायिक तौर पर आप सही चलेंगे। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन- अक्रामकता से बचें। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर चलें। साझेदारी में समस्या आ सकती है। ध्यान दें। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे। प्रेम का दृष्टिकोण भी आपका सही दिखाई पड़ रहा है। मां काली की अराधना करें।
कर्क- चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक नहीं दिख रहा है। प्रेम की स्थिति भी सही है और व्यापारिक दृष्टिकोण से भी सही चल रहे हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भगवान शिव का जलाभिषेक करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा।
सिंह- व्यापारिक मामले सही चलते रहेंगे लेकिन नई शुरुआत न करें। कोई रिस्क न लें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य ठीक है लेकिन सीने में विकार की आशंका है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी सही चलेंगे। काली वस्तु का दान करना अच्छा रहेगा।
कन्या- यात्रा में कष्ट की आशंका है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। पहले से काफी बेहतर है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। इसका ध्यान रखें। सम्मान के प्रति सावधानी बरतें।
तुला- चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम की स्थिति काफी अच्छी चल रही है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी ठीक चल रहे हैं। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। चोट न लगे आपको। मां काली की अराधना करते रहें।
वृश्चिक- स्थिति पहले से सुधार की ओर है लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। कोई व्यापारिक रिस्क न लें। खानपान में परहेज करें क्योंकि उदर रोग से परेशानी हो सकती है। प्रेम की स्थ्िाति अच्छी है। उदर रोग से परेशानी हो सकती है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे लेकिन नया कोई व्यापार न शुरू करें। मां काली की अराधना करते रहें।
धनु- शत्रुपक्ष परेशान करने की कोशिश करेगा लेकिन स्वयं नतमस्तक होगा। कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम में काफी सुधार है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चलने लगे हैं। काली वस्तु का दान करें।
मकर- अवसाद की स्थिति बन रही है। मन किसी ऐसी चीज को सोचेगा जिससे दु:खी होंगे आप। बहुत जल्द उबर भी जाएंगे आप। धैर्य के साथ काम करें। संतान पक्ष कमजोर दिख रहा है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। विद्यार्थी धैर्य के साथ चलें। स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम, प्रेम की स्थ्िाति काफी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ- भौतिक सुख-संपदा की खरीदारी अभी रोक दें। बेकार की स्थिति आएगी और परेशान हो जाएंगे आप। स्वास्थ्य मध्यम है। सीने में विकार की स्थिति आ सकती है या रक्तचाप ऊपर-नीचे हो सकता है। प्रेम की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। गणेश जी की वंदना करें।
मीन- काम तेजी से बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार की तबीयत को लेकर परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम की स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं चल रही है। थोड़ा धैर्य के साथ चलें। व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब आप सही चलेंगे। काली वस्तु का दान करें।

