खाजूवाला/बीकानेर, @dainikkhabraan। बुधवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 130 जयंती भाजपा मंडल खाजूवाला द्वारा जाट धर्मशाला में मनाई गई।
अंबेडकर जयंती जिला संयोजक मांगीलाल मेघवाल ने बताया कि बाबा साहब के चित्र के समक्ष प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल बिरड़ा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष जगविन्द्र सिंह सिद्धू, सीसीबी चेयरमैन भागीरथ ज्याणी, डायरेक्टर दिलीप जालंधर उप सरपंच प्रतिनिधि शीशपाल राजपुरोहित ने दीपक प्रज्वलित किया व कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने चित्र सुमुख पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई।
इस अवसर पर आयोजक मांगीलाल मेघवाल ने कहा कि बाबा साहेब ने कहा शिक्षित बनो, क्यों की शिक्षा शेरनी का वह दूध है जो पीएगा वह दाहाड़ेगा, प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल बिरड़ा ने कहा संविधान निर्माता बाबा साहब के संविधान की वजह से आज मैं एक साधारण सा व्यक्ति आपके बीच में प्रधान प्रतिनिधि के रूप में हूं व अन्य भी यहां सरपंच डायरेक्टर जो है आज वह बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की ही देन है
मण्डल अध्यक्ष जगविन्द्र सिंह सिद्धू ने कहा की बाबा किसी एक समुदाय के नेता ना होकर वह राष्ट्र नेता, एक समाज सुधारक थे उन्होंने समाज में फैली बुराई छुआछूत का विरोध किया बाबासाहेब छुआछूत को समाज के लिए अभिशाप मानते थे उन्होंने कहा जातियों में बंटे होने के कारण हम आज एकजुट नहीं है, समाज में किसी वर्ग का भी विकास अवरुद्ध होने से राष्ट्र का विकास अवरुद्ध होता है।
पंचायत समिति सदस्य दिलीप जालंधर ने कहा की बाबा साहब ने श्रमिकों के लिए महिलाओं के लिए समाज में पिछड़ों के लिए काम किया। मंच संचालन राजेंद्र बेनीवाल ने किया।
इस अवसर पर मांगीलाल मेघवाल मंडल अध्यक्ष जगविन्द्र सिंह प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल बिरड़ा, सुमेर सिंह सोढा, यूमो जिला उपाध्यक्ष राकेश कस्वां, ओम प्रकाश, पप्पू सिंह भुल्लर, शंकर लाल पारीक, ताराचंद तरड़, गोपाल गिरी, विनोद चारण, अमृत पाल ढिंल्लो, राजाराम मेघवाल, करणी सिंह, राजकुमार यादव, वेद प्रकाश खोत, जीत सिंह मंडा, भागीरथ शर्मा, सांवल दान चारण, भूप खिलेरी, अजमल राम भील, जगमेल सिंह भुल्लर, गोपी राम मेघवाल, विजय नेहरा, कुंभाराम पंवार, सुनील जालंधर, राम सिंह, आयुष्मान पंवार, राजाराम बिश्नोई, परमेश्वर लाल मंडा, छोटू सिंह भाटी, महेंद्र कुमार, मनप्रीत सिंह, सुरेंद्र पारीक, राजेंद्र जाजड़ा आदि रहे।
Like subscribe or Share करें।

