बीकानेर: बस कन्डेक्टर के साथ मारपीट कर रूपये छीनने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को दबोचा….

पुलिस कार्रवाई बीकानेर

बीकानेर, @dainikkhabraan। बस कन्डेक्टर के साथ मारपीट कर रूपये व सोने की चैन छीनने के पच्चीस दिन पुराने मामलें में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाने के एएसआई रतनसिंह ने बताया कि मारपीट व रूपये छीनने के मामले में पुलिस ने बिशनाराम जाट, मनोज जाट आईदान जाट, हरिराम जाट, शीशपाल, उम्मेदसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में बीकानेर जेल भेज दिया।

गौरतलब रहे कि पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेन्टर में उपचाराधीन बिग्गा बास श्रीडूंगरगढ़ निवासी राजेश नाई ने अपने पर्चा बयान में बताया कि गत दस मार्च की सुबह सवा नौ बजे ड्राईवर परमाराम बाजीगर निवासी बीदासर बस लेकर म्यूजियम चौराहा बीकानेर से सुजानगढ़ के लिए रवाना हुआ था और इसी बस में मैं कन्डेक्टरी कर रहा था। करीब दस बजे के आसपास जब हमारी बस सैरूणा गांव के पास पहुंची तो हाईवे किनारें खड़ी तीन कैम्पर गाड़ियो में सवार बदमाशों ने हमारा रास्ता रोक लिया। सैरूणा गांव निवासी हरिराम जाट, बिरजूराम जाट, बाना गांव निवासी ओमप्रकाश जाट,कमल जाट,बजरंग जाट व दस बारह अन्य बदमाशों ने मुझे जबरन बस से नीचे उतार लिया तथा लाठी-सरियो से मेरे साथ मारपीट की। जिससे मेरे हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आई हैं ।आरोपियों ने मेरी पैंट की जेब से 70 हजार रुपये इंसोरेस के, बुकिंग के 2360 रुपये नगद व गले से सोने की चैन छीन ले गए।