अचीवर्स बीकानेर का तीसरा रक्तदान शिविर कल….

बीकानेर

बीकानेर, @dainikkhabraan। रविवार 04 अप्रैल 2021 को अचीवर्स बीकानेर का तीसरा रक्तदान शिविर दीदी स्व. संगीता कंवर की चौथी पुण्यतिथि पर अचीवर्स कैम्पस A-227 सार्दुल स्कीम बीकानेर में सुबह 09 बजे से आयोजित होगा इस शिविर में अचीवर्स बीकानेर, बीकानेर ब्लड सेवा समिति और एन. आर. असवाल ट्रस्ट बीकानेर सयुंक्त रूप से आयोजन और तत्वावधान में शामिल होंगे।

आप सभी बीकानेर वासी इस शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेवें और पुण्य के भागीदार बनें। रक्त का संग्रह डॉ. कुलदीप मेहरा के निर्देशन में पीबीएम ब्लड बैंक टीम द्वारा किया जाएगा।

इस आयोजन के अतिथि पीबीएम अधीक्षक डॉ. परमेन्द्र सिरोही, भाजपा बीकानेर जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह मेड़तिया, आरपीएस धरम पूनिया, अभय कमांड, आरपीएस दीपचन्द सहारण यातायात बीकानेर, CA सुधीश शर्मा और शहर के गण्यमान्य लोग शामिल होंगे।