मंत्रालयिक कर्मचारियों ने शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को मंत्रालयिक के पदों में बढ़ोतरी करने के लिए सौंपा ज्ञापन…..

बीकानेर

बीकानेर, @dainikkhabraan। अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ स्वतंत्र के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनीष विधानी के द्वारा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा एवं उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मंत्रालय कर्मचारियों के चरम किए गए पदों को पुन बहाल करते हुए मंत्रालयिक संवर्ग के नव पदों का सृजन कराने की मांग की गई है।

राजस्थान के समस्त विभागों में मंत्रालय कर्मचारियों के कामों के आधार पर नव पद सृजित करने के बजाय विभागों में मंत्रालयिक संवर्ग के उच्च एवं निम्न पद कम कर दिए गएअर्जित करने के बजाय विभागों में मंत्री के सवर के उच्च पद कम कर दिए गए, मंत्रालयिक कर्मचारियों का कोई जॉब चार्ट भी निर्धारित नहीं होने से समस्त कार्यों का प्रभार इसी संवर्ग के मंत्रालयिक कर्मचारियों पर होता है ‌।

समस्त विभागों में मंत्रालयिक के उच्च पदों का सृजन किया जाना अति अनिवार्य हो आवश्यक है। गत सरकार ने वर्ष 2018 में मंत्रालयिक कर्मचारियों के पदों में भारी कटौती करते हुए कार्यालयों का पुनर्गठन किया था जिससे कार्य भार तो अधिक बढ़ गया परंतु पदों में कटौती करने हर विभाग का कार्य प्रभावित हो रहा है मुख्य तौर से शिक्षा विभाग।

शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश अध्यक्ष मनीष विधानी से वार्तालाप के दौरान इस संबंध में उचित कार्रवाई कर पदों की बढ़ोतरी का आश्वासन दिया।

ज्ञापन देते समय प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गहलोत, संभाग अध्यक्ष रसपाल सिंह, तकनीकी जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र उपाध्याय, प्रदेश परामर्श ताराचंद सिरोही, अजय पाल सिंह आदि शामिल हुए।