कोलायत के गडि़याला ग्रामीणो को कोलायत प्रशासन ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की जानकारी दी।

बीकानेर

कोलायत के गडि़याला गांव में आज कोलायत तहसीलदार हरिसिंह शेखावत के नेतृत्व में पवन कुमार छींपा,नखत सिंह आदि ने ग्रामीणो को मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की जानकारी दी जानकारी देते हुए पवन कुमार छींपा ने ग्रामीणों को बताया की सरकार की इस योजना के तहत राज्य के सभी वर्गो के लोगों को प्रति परिवार 5लाख रूपये तक चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सकेगा।