कोलायत में ग्रामीणों को चिंरजीवी योजना की जानकारी देने का अभियान शुरू….

बीकानेर

बीकानेर, @dainikkhabraan। कोलायत मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की जानकारी आम लोगों तक पहुचाने के लिए कोलायत तहसीलदार हरिसिंह के नेतृत्व में पवन छिंपा, नखत सिंह आदि ने गडियाला में आमजन को जानकारी दीं और योजना के लाभ बताए पवन छिपाने ग्रामीणों को बताया की इस योजना के तहत राज्य सरकार प्रत्येक परिवार को साल में 5 लाख रुपयें का चिकित्सा बीमा देगी।

लाभार्थी स्वयं ऑनलाइन अथवा ई-मित्र पर जनआधार से जुड़ सकते योजना से, लिंक प्लेटफॉर्म से पंजीयन करवाकर जुड़ सकते है योजना से। योजना से लोगों को जोड़ने के लिए लगाए जाएंगे विशेष पंजीयन शिविर। शिविर 1 से 10 अप्रैल तक। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर तथा शहरी क्षेत्र में वार्ड स्तर पर लगाए जाएंगे, इन पंजीयन शिविरों के सफल क्रियान्वयन के लिए ब्लॉक स्तर पर सम्बन्धित उपखण्ड अधिकारी के निर्देशन में दल गठित किए, इसके बाद भी रजिस्ट्रेशन का कार्य 30 अप्रेल तक जारी रहेगा, लाभार्थी स्वयं ऑनलाइन अथवा ईमित्र के माध्यम से अपना पंजीयन करवा सकते, स्वास्थ्य बीमा योजना में पहले से लाभान्वित हो रहे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और।सामाजिक-आर्थिक जनगणना के पात्र परिवारों को पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं होगी”

पंजीयन के लिए जनआधार कार्ड आवश्यक
बताया, “योजना में पंजीयन करवाने के लिए आमजन को जनआधार कार्ड अथवा जनआधार कार्ड
नम्बर के साथ अपना आधार कार्ड नम्बर लेकर आना अनिवार्य। पात्र परिवारों का योजना के सॉफ्टवेयर पर पंजीयन उपरांत संलग्न प्रारूप में ‘पॉलिसी दस्तावेज’ डाउनलोड कर प्राप्त किया जा सकता, इसमें लाभार्थी
परिवार के जनआधार एवं पॉलिसी संबन्धित विवरण दर्ज होगा, ऐसे परिवार जिनका जनआधार/भामाशाह पंजीयन नहीं किया, उन्हें पहले जनआधार कार्ड हेतु पंजीयन करवाना आवश्यक होगा। जनआधार आईडी
जनरेट होने के बाद ही योजना अर्न्तगत पंजीयन किया जा सकेगा।