



पुलिस की कार्रवाई में 9 किलो 250 ग्राम डोडा पोस्त बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर,दैनिक खबरां । जिले की हंदा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9 किलो 250 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका जब्त किया है। थानाधिकारी इमीचन्द मय टीम दौलतराम हैडकानि,प्रेमपाल,कर्मसिंह तथा राणाराम दौराने गश्त बाबा रामदेव मंदिर, नेशनल हाईवे 11, रोही नोखड़ा क्षेत्र में मौजूद थे। इस दौरान संदिग्ध युवक को रोककर की गई तलाशी में उसके कब्जे से डोडा पोस्त बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेन्द्र सिंह पुत्र जग्गा सिंह, जाति अरोड़ा सिख, उम्र 26 वर्ष, निवासी मटदादू, थाना डबवाली सदर, जिला सिरसा (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया।पुलिस के अनुसार आरोपी से गहन अनुसंधान जारी है। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है। मामले में अग्रिम जांच कोलायत थानाधिकारी जसवीर कुमार द्वारा की जा रही है।

