9 वीं की छात्राओं को मिली नि:शुल्क साइकिल, बालदिवस मनाया धूमधाम से….

बीकानेर

9 वीं की छात्राओं को मिली नि:शुल्क साइकिल, बालदिवस मनाया धूमधाम से….

बीकानेर, @dainikkhabraan। शनिवार 13 नवंबर 2021 को ग्राम पंचायत दाऊदसर के गांव राजकीय माध्यमिक विद्यालय लालसर में शिक्षा सत्र 2020 -21 व 2021-22 की कक्षा 9 की बालिकाओं को विद्यालय आने जाने व बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत आज विद्यालय में कक्षा 9 की सभी 24 बालिकाओं काे सरपंच प्रतिनिधि सफी मोहम्मद दाऊदसर , डायरेक्टर प्रतिनिधि शेर शाह जामसर, पृथ्वीराज लेघा कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा, मोहन लाल नैण प्रधानाध्यापक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दाऊदसर, राजकीय माध्यमिक विद्यालय लालसर की प्रधानाध्यापिका सबीना बानो , राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अकडियावाला के प्रधानाध्यापक गौरव कामरा, पीर जल्ले शाह, अनवर शाह , फजल शाह और सभी ग्रामीणों व विद्यालय स्टाफ की मौजूदगी में वितरित की गई।

साथ ही कल रविवार को अवकाश होने के कारण बाल दिवस का कार्यक्रम आज विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया। दाऊदसर सरपंच प्रतिनिधि सफी मोहम्मद ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय लालसर के विकास कार्य के लिए अपने कंपनी के खाते से 21000/- रुपए का चेक प्रधानाध्यापिका को सौपा। सभी बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए डायरेक्टर शेर शाह जामसर ने सभी ग्रामीणों से अपील की कि गांव के सभी अभिभावक अपने बच्चियों को नियमित रूप से विधालय भेजें और कहा कि भारत में समाज को मजबूत करने के लिए में बेटियो को पढ़ना बहुत जरूरी है ।