9 बिजली चोरो के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सतर्कता जांच के बाद भी नही भरी जुर्माना राशि….

पुलिस कार्रवाई बाड़मेर

9 बिजली चोरो के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सतर्कता जांच के बाद भी नही भरी जुर्माना राशि

बाड़मेर, @dainikkhabraan। बिजली चोरी करने पर डिस्काॅम द्वारा लगाये जाने वाले जुर्माना राशि समय पर जमा नहीं करने वालो के खिलाफ विधुत विभाग द्वारा एफआईआर दर्ज करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 9 जानो के खिलाफ विद्युत चोरी निरोधक थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई हैं।

अधीक्षण अभियंता बाड़मेर श्री अजय माथुर ने बताया कि प्रबंध निदेशक जोधपुर के निर्देशानुसार चलाए जाने वाले सतर्कता जांच अभियान में विद्युत चोरी के मामलो में जुर्माना राशि का निर्धारित कर उपभोक्ता/गैर उपभोक्ता को नोटिस दिया जाता हैं। उक्त राशि जमा नहीं कराने पर संबंधित के विरूद्ध विद्युत चोरी निरोधक थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाती हैं। इसी क्रम में मंगलवार को विद्युत चोरी निरोधक थाने में 9 जनो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।

थाना प्रभारी नगेन्द्रसिंह ने बताया कि सहायक अभियंता सतर्कता के.के. वैष्णव द्वारा दाऊ राम पुत्र जवाराराम सुथार निवासी मोखावा रोड़ भालिखाल, गेमर सिंह पुत्र बाबूसिंह निवासी सिणेर, हेमाराम पुत्र गुमनाराम निवासी गोलिया जेतमाल, दुर्गाराम पुत्र भैराराम निवासी छोटू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इसी तरह बाड़मेर ग्रामीण के कनिष्ठ अभियंता धीरज खत्री ने मगी देवी पत्नी खुशालसिंह निवासी पेमानियो की ढाणी बालेरा, भोजराजसिंघ पुत्र आईदान सिंह निवासी तारातरा मठ, भंवरसिंह पुत्र पन्ने सिंह, लखसिंह निवासी तारातरा मठ, गेनसिंग पुत्र राणसिंह निवासी बालेरा के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई।