4 राज्यों में BJP प्रचंड बहुमत से हुई विजय, मुक्ता प्रसाद नगर पार्षद सेवा केन्द्र पर जश्न का माहौल….

बीकानेर

4 राज्यों में BJP प्रचंड बहुमत से हुई विजय, मुक्ता प्रसाद नगर में जश्न का माहौल….

बीकानेर, @Dainikkhabraan। पार्षद सेवा केंद्र वार्ड नं.41 मुक्ताप्रसाद नगर बीकानेर के सामने आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह व बाबा योगी आदित्यनाथ और उत्तरप्रदेश के चुनाव प्रभारी रहे हमारे लोकप्रिय सांसद अर्जुनराम के नेतृत्व में संपन्न हुये चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा द्वारा प्रचंड बहुमत से विजयी होने पर पार्षद मजिदन चौहान, पार्षद प्रतिनिधि फ़ारूक़ चौहान ने वार्ड के कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी कर मोदी- योगी के नारों से क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और आसपास के व्यापारिक प्रतिष्ठान पर मिठाईयां वितरित कर खुशी का इजहार किया। सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियोंऔर शीर्ष नेतृत्व को कोटि-कोटि बधाई दी।