स्कार्पियों चोरी कर भागते बदमाशों ने तोड़ी नाकाबंदी: पुलिस पर फायरिंग कर भागे, पुलिस की अलग-अलग टीमें कर रही तलाश…..
बाड़मेर, @Dainkkhabraan। जैसलमेर से स्कॉर्पियों चुराकर भाग रहे बदमाशों ने बाड़मेर में भी नाकेबंदी तोड़ी। पुलिस पर फायरिंग कर बदमाश भाग गए। बदमाशों को पकड़ने के लिए जैसलमेर पुलिस के साथ बाड़मेर जिले के शिव व ग्रामीण थानों की पुलिस भी तलाश में जुटी है
जैसलमेर पुलिस के पीछा करने के दौरान बदमाशों की स्कॉर्पियो का टायर फट गया।
जैसलमेर पुलिस के पीछा करने के दौरान बदमाशों की स्कॉर्पियो का टायर फट गया।
जानकारी के मुताबिक जैसलमेर जिले से बदमाश रात को स्कॉर्पियो चुरा कर भाग रहे थे। इस दौरान बदमाशों के स्कार्पियों के टायर फट गए। बदमाश बाइक लेकर भागने लगे। फिर बदमाश एक दूसरी स्कार्पियो लेकर भागने लगे। जैसलमेर पुलिस की सूचना पर बाड़मेर पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी की।
बदमाश नाकाबंदी तोड़कर भाग गए। जैसलमेर और बाड़मेर की शिव थाना पुलिस ने स्कॉर्पियो का पीछा किया बदमाश जिले के नांद इलाके में आ गए। इस दौरान पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग भी कर दी। पुलिस की अलग-अलग टीमें बदमाशों को पकड़ने के हरसाणी फांटा, उतरलाई व भूरटिया सहित गांवों में तलाश कर रही है।
डीएसपी आनंद पुरोहित के मुताबिक कुछ बदमाश जैसलमेर से गाड़ी चोरी करके लाए है। जैसलमेर पुलिस की सूचना पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लेंगे।

