39 NTPC सब जूनियर नेशनल मे एम एम ग्राउन्ड का दबदबा, द्रोणाचार्य की खिलाड़ी कर रहे बीकानेर का नाम रोशन
39 NTPC सब जूनियर नेशनल मे एम एम ग्राउन्ड का दबदबा
द्रोणाचार्य की खिलाड़ी कर रहे बीकानेर का नाम रोशन
प्रतियोगिता
बीकानेर, @Dainikkhabraan। अलवर में आयोजित 39 NTPC सब जूनियर नेशनल मे द्रोणाचार्य तीरंदाजी संस्थान एम एम ग्राउन्ड बीकानेर की खिलाड़ियों ने राजस्थान गर्ल्स इंडियन राउंड मे टीम मे सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इसमें बीकानेर की दो बालिकाएं सिमरन तवर व प्रांजल टोलियां थे। इस अवसर पर इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने चारों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी।
संस्था के अध्यक्ष व प्रशिक्षक गणेश लाल व्यास ने पदक हासिल करने पर शुुभकामनाएं दी व साथ ही ओर आगे अच्छा प्रयास करके बीकानेर के साथ-साथ पूरे भारत का नाम रोशन करने की बात कहीं और संस्था के अनिल चांगरा व रामनिवास को भी खिलाडीयों को अच्छा प्रशिाक्षित करने के लिए हार्दिक बधाई दी।
संस्था के सचिव राहुल व्यास ने दोनो के साथ गए अन्य खिलाडीयों को भी आगे होने वाली प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शान कर पदक प्राप्त करने के लिए कहा और बताया की दोनों के बीकानेर पधारने पर एम एम ग्राउन्ड में उनका सम्मान समारोह किया आयोजित जाएगा।

