शास्त्री नगर वीर हनुमानवाटिका में हनुमानजी के प्राकृट्य दिवस  पर सचेतन झांकियों के साथ सुन्दरकांड….

बीकानेर

शास्त्री नगर वीर हनुमानवाटिका में हनुमानजी के प्राकृट्य दिवस  पर सचेतन झांकियों के साथ सुन्दरकांड….

हनुमान जन्मोत्सव

विभिन्न कार्यक्रम

जय बजरंग बली

बीकानेर, @Dainikkhabraan। राम भक्त हनुमानजी के प्राकृृट्य दिवस पर शनिवार को शास्त्री नगर की श्री वीर हनुमान वाटिका में सचेतन झांकियों के साथ सुन्दरकांड व भक्ति संगीत संध्या और प्रतिमा के चिताकर्षक श्रृृंगार और प्रभावी रोशनी की सजावट को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ ने मेले का रूप् ले लिया । मंदिर के पास पुष्पमाला, प्रसाद तथा बच्चों के खिलौनों आदि की अनेक दुकानें लगी थीं।

शिवबाड़ी के लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद गिरि के सान्निध्य में हुई सुन्दरकांड व भक्ति संगीत संध्या में श्री गंगानगर के महादेव आर्ट ग्रुप की सुश्री प्रीत कौर, हसरत, कुलवंत, सूरज व कमल ठाकुर ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, शत्रुधन, भरत, हनुमान व वानर आदि का स्वरूप् धारण किया। इन कलाकारों ने ’’रामजी की निकली सवारी’’, ’’हनुमानजी बजाए चुटकी’’ आदि गीतों के साथ नृृत्य किया जाए।

सुन्दरकांड व भक्ति संगीत संध्या में प्रेम सागर जोशी, मनोज रंगा, उपेन्द्र व्यास व मनोज जोशी ने विभिन्न राग व तर्जों पर राजस्थानी, हिन्दी में भक्ति गीत प्रस्तुत किए। सुन्दरकंाड के प्रसंगानुसार सचेतन झांकियां भी प्रस्तुत की गई। मंदिर की सचिव व पूर्व पार्षद छाया गुप्ता, सचिन गुप्ता, श्रीमती संतोष गोयल सहित अनेक श्रद्धालुओं ने आरती में भागीदारी निभाई।