गुरुग्राम में 3 मंज़िला इमारत ढही; मलबे में करीब 2 दर्जन लोगों के दबे होने की आशंका
गुरुग्राम (हरियाणा), @dainikkhabraan। गुरूग्राम के फर्रुखनगर तहसील के ख्वासपुर इलाके में रविवार की देर शाम एक 3 मंज़िला इमारत ढह गई। बतौर रिपोर्ट्स, मलबे में करीब 2 दर्जन लोगों के दबे होने की आशंका है। डीसीपी राजीव देसवाल ने कहा, “हमें एक इमारत के ढहने की सूचना मिली है…फायर ब्रिगेड व पुलिस दल मौके पर मौजूद हैं और बचाव अभियान जारी है।”

