29 मई को होने वाले प्रतिभा एवं जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह, प्रतिभाशाली युवा भरें 25 मई तक फाॅर्म….

बीकानेर

29 मई को होने वाले प्रतिभा एवं जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह, प्रतिभाशाली युवा भरें 25 मई तक फाॅर्म….

बीकानेर, @Dainikkhabraan।‌ श्री कुम्हार महासभा बीकानेर की एक मीटिंग चंपालाल गेदर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य है आगामी 29 मई को होने वाले कुम्हार समाज के प्रतिभा एवं जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह के बारे में रूपरेखा तैयार की गई।

समारोह में गुजरात के राज्यसभा सांसद दिनेश चंद्र प्रजापति, हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणवीर सिंह गंगवा तथा राजस्थान सुमेरपुर के विधायक जोराराम कुमावत व राजस्थान सरकार में माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष डूंगरराम गेदर तथा उदयपुर नगर निगम के महापौर गोविंद सिंह टाक के आगमन को देखते हुए विस्तृत तैयारियों पर चर्चा हुए समारोह में 2020 का दायरा 90 परसेंट रखा गया था उसमें संशोधित करके 85% कर दिया गया है। अब बोर्ड एग्जाम में 2020 में 85% परसेंट से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा तथा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि जो 20 मई रखी गई थी उसको बढ़ाकर 25 मई 2022 निर्धारित की गई। समारोह को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई।

इस दौरान डाॅक्टर मुरलीमनोहर, रामेश्वर खटोड, लक्ष्मणराम गुरीया, मेघराज मंगलाव, रामलाल खुडीया, श्रवणकुमार मानधनिया, महावीर जालप आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।