मनोनीत पार्षद के नेतृत्व में निगम के कर्मचारियों ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन….

बीकानेर

मनोनीत पार्षद के नेतृत्व में निगम के कर्मचारियों ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन,

बीकानेर, @Dainikkhabraan। निर्मला बलवेश चांवरिया मनोनीत पार्षद के नेतृत्व में निगम के सैकड़ों कर्मचारियों ने आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि निगम के सफाई कर्मचारियों की जारी की गई वरिष्ठता सूची में असंख्य गलतियां हैं।

उन्होंने बताया कि आयुक्त को 15 आक्षेपों का पत्र सौंपा गया जिस पर लगभग 200 से अधिक सफाई कर्मचारियों के हस्ताक्षर हैं। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा सफाई कर्मचारियों के पदोन्नति के मामले में मात्र खानापूर्ति की जा रही है। जो बर्दास्त करने योग्य नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते यदि राज्य सरकार के आदेशानुसार सफाई कर्मचारियों की पदौन्नतिया नही की गई तो आंदोलन किया जाएगा।

शिष्टमंडल में समाज के वरिष्ठ समाजसेवी विनोद चांवरिया, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व सदस्य चंद्रशेखर चांवरिया, कर्मचारी नेता ज्ञान प्रकाश बारासा, कपिल जेडिया, सुनील चांवरिया, अमित तेजी, नवरतन गोयल, सुभाष तेजी, शिवशंकर चांवरिया, विक्रम लोहरा, राहुल धवल, देवन्दर, प्रशांत घारू आदि अनेकानेक सफाई कर्मचारी मौजूद रहे