21 लाख का सोना छिपाकर लाया, पकड़ा गया, लालच भी बड़ा नहीं बस एयर टिकट और 1000 रुपए के लिए…..

जयपुर पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

जयपुर, @dainikkhabraan। जयपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार को सोना तस्करी का मामला पकड़ा है। यहां एक युवक मिक्सर की मोटर के नीचे मेटल के अंदर सोना छिपाकर लाया था। उसे सुबह कस्टम ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। सोने का वजन लगभग 461 ग्राम और जिसकी बाजार कीमत करीब 21,36,369 स्वीकृत मूल्य हैं। विभाग ने सोने को जब्त करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

कस्टम के अतिरिक्त आयुक्त एम.एल शेरा ने बताया कि पकड़े गए युवक की उम्र 23 साल है। वह द्वारका गुजरात का रहने वाला है। दुबई में शिप पर सामान की लोडिंग-अनलोडिंग का काम करता है। दुबई में ही एक व्यक्ति ने उसे ये मशीन दी और कहा था कि एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति तुम्हें मिलेगा, वह तुम्हें पहचान लेगा। तुमसे मशीन लेगा और बदले में 1000 रुपए भी देगा। उसी व्यक्ति ने युवक का एयर टिकट भी करवाया।

शक होने पर काटकर देखी मशीन

जयपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार तड़के पहुंचने के बाद जब लगेज की जांच होने लगी तो स्केनिंग मशीन में युवक के ट्रॉली बैग में मशीन डिटेक्ट हुई। इस पर कस्टम विभाग के कर्मचारियों को शक हुआ तो उन्होंने ट्रॉली बैग से मिक्सर मशीन बाहर निकाली और उसे खुलवाया। उसकी मोटर के नीचे गोल एक काले रंग का मेटल दिखा। मेटल को बिजली से चलने वाले कटर से जब कटवाया तो उससे सोना निकला।