बीकानेर,@दैनिक खबरां।श्रीडूंगरगढ़ मिंग्सरिया गांव में 16 वर्षीय बालक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी और अब परिजनों ने 2 शिक्षकों के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतक बालक के चाचा शिवरतन नाई निवासी मिंग्सरिया ने आरोप लगाया कि उसके भतीजे के साथ कल दो शिक्षकों ने मारपीट की थी और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था इससे परेशान होकर आखिरकार बालक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धर्मास के शिक्षक वीरेंद्र सिंह व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नोसरिया के शिक्षक अजय कुमार कांटीवाल के खिलाफ धारा 306,34 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह मामले की जांच कर रहे है ।

