बीकानेर में बारिश के चलते मकान की छत गिरी….

बीकानेर

 बीकानेर,@दैनिक खबरां।बीकानेर में बारिश के चलतें आज सुबह दम्माणी चौक के एक मकान की छत नीचे गिर गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार दम्माणी चौक के बड़ा गोपालजी मंदिर के ठीक सामने वाली गली के निवासी श्रीलाल रंगा के मकान की एक छत उस समय गिर गयी जब बारिश हो रही थी। गनीमत यह रही कि इससे किसी भी तरीके का जान -माल का नुकसान नही हुआ। सुबह से हो रही बारिश के बीच घर में पिता-पुत्र ही थे और पुत्र ने अपने पिता को जैसे ही बाहर निकाला उसके कुछ ही मिनटों में कमरें की छत फर्श पर आ गिरी।