13 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
दैनिक खबरां,नोखा। नोखा थाना क्षेत्र के अणखीसर गांव में एक किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अणखीसर निवासी भियाराम पुत्र बाबूलाल जाट ने रिपोर्ट दी कि 28 सितंबर को वह अपने खेत में फसल पर स्प्रे कर रहा था। इसी दौरान उसकी 13 वर्षीय बेटी निरमा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों को आशंका है कि या तो स्प्रे चढ़ गया या फिर उसने स्प्रे की बोतल से कुछ पी लिया।
गंभीर हालत में परिजन उसे बागड़ी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान निरमा की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर नोखा थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की जांच नथाराम एचसी कर रहें है।

