स्कूलों का नहीं बदलेगा समय
बीकानेर, @dainikkhabraan। विद्यालयों का समय 16 अक्टूबर से परिवर्तित होगा। विभाग द्वारा बुधवार को आदेश जारी करते हुए बताया कि 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक का समय मौसम की अनुकूलता देखते हुए पूर्ववत ही रखा गया है।
अब विद्यालयों का समय 16 अक्टूबर से परिवर्तित होगा।शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने कुछ समय पूर्व ही 31 अक्टुबर तक यथावत् रखने का आग्रह शिक्षामंत्री को ज्ञापन के माध्यम से किया था।
सौरभ स्वामी, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान, बीकानेर ने आदेश जारी कर बताया कि अब 16 अक्टूबर से ही स्कूलों का समय बदला जाएगा।


