बीकानेर,@दैनिक खबरांहिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से लोगों की जान जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है बुधवार को 10 दिन के मासूम समेत तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है कांगड़ा जिले के टांडा मेडिकल कॉलेज में 10 दिन नवजात बच्चे की मौत हो गई है बच्चे की मां जिला हमीरपुर के जाहू की रहने वाली हैं और टांडा अस्पताल में महिला की डिलीवरी हुई थी कोरोना से बुधवार को तीन मौतें हुई हैं इनमें मंडी में 65 वर्षीय महिला और 73 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग भी शामिल हैं. प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 205 नए मामले आए हैं बीते 24 घंटों के दौरान 92 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 9713 लोगों के सैंपल लिए गए।

