हेरोइन के साथ एक तस्कर को पकड़ा, दिल्ली से लेकर आया था हेरोइन….
हनुमानगढ़, @Dainikkhabraan। पुलिस ने एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से पुलिस ने 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बताया जा रहा है कि तस्कर इसको दिल्ली से लेकर आया था। इसके हनुमानगढ़ पहुंचने के साथ ही टाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज करते हुए पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है। तस्कर ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि वह दिल्ली से हेरोइन लेकर आया था।
पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान घग्घर नदी पटडा रोही चक जवालसिंह वाला में पहुंची तो कोई अज्ञात सन्दिग्ध व्यक्ति घूम रहा था। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर तलाशी ली तो उसके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
टाउन पुलिस हेरोइन सहित आरोपी को पकड़ थाने ले आई। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान जयंत गोदारा पुत्र जयदेव गोदारा निवासी जाखडावाली हाल वार्ड 24 गली नम्बर 17 हनुमानगढ़ टाउन के रूप में हुई।

