बस में मिली एक टन चांदी, गहनों के साथ बस को किया जब्त…..
उदयपुर, @Dainikkhabraan। पुलिस के बीती देर रात को उस वक्त होश उड़ गए जब एक सडक़ पर दौड़ती बस में सवा टन (1200 किग्रा) चांदी मिली। यह कार्रवाई उदयपुर की पुलिस ने की है।
शनिवार देर रात अहमदाबाद से आ रही एक पैसेंजर बस से आठ करोड़ रुपए की सवा टन (1200 किलो) चांदी बरामद की। खास बात यह है कि बस में अलग-अलग जगह पर रखे गए इस चांदी के खजाने का कोई भी मालिक सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक बस से लाखों रुपए की सिल्लियां-जेवर लाए जाने की सूचना थी। इस पर टीम समेत बलीचा बाइपास पर नाकाबंदी की।
इस दौरान पुलिस ने अहमदाबाद की तरफ से आ रही श्रीनाथ ट्रैवल्स की स्लीपर कोच बस रुकवाई। बस में तलाशी ली गई तो 8 करोड़ की 1 टन से ज्यादा चांदी बरामद की गई है। पुलिस ने बस से 1222 किलोग्राम यानी 1.22 टन चांदी जब्त की है। इसमें 450 किलो चांदी सिल्लियों के रूप में मिली। वहीं, 772 किलो चांदी के गहने मिले। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है।

