लाइफ स्टाइल, @dainikkhabraan। हर घर में महिला माँ, बहन के रूप में होती है। स्त्री के बिना ये जीवन अधूरा है। कहते है जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता निवास करते है। क्या आप जानते हो ये जीवन तीन ऐसे सीक्रेट पर निर्भर करता है, जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। क्या आप जानते हैं, वो सीक्रेट क्या है? इसका जवाब हमारे पौराणिक ग्रंथों में बताया गया है। इसके अनुसार….
- उसी घर में हँसी-ख़ुशी का वास होता है, जहाँ स्त्रियाँ खुश होती हैं। अगर घर की स्त्रियाँ खुश नहीं होती और जहाँ उसका सम्मान नहीं होता, उस घर से लक्ष्मी और देवता भी चले जाते हैं। और ऐसे घर में ख़ुशी की जगह कष्ट और दुःख ले लेते हैं।
- ऐसा भी कहा जाता है कि जिस घर में बेटी को दुःख मिलता है, वहां कोई सुख से नही रह सकता। और ऐसे घर में दुःख की जगह शोक ले लेता है। अतः परिवार में बेटी हो या बहू, उसका सम्मान करना चाहिए । लेकिन जहां बेटियों का सम्मान नही होता, वहां हमेशा धन की कमी होती है।
- लोगों को ऐसे कोई काम नहीं करने चाहिए, जिससे घर को किसी का श्राप लगे। महाभारत में दी गई एक कथा के अनुसार स्त्री, बालक, बालिका, गौ, असहाय, प्यासा, भूखा, रोगी, तपस्वी और मरणासन्न व्यक्ति को नहीं सताना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने पर आपको भी किसी न किसी श्राप का भागीदार बनना पड़ सकता है।
इसलिए अगर आप भी किसी रिलेशाशिप में हैं, तो भूलकर भी अपनी गर्लफ्रेंड और पत्नी को दुःख न पहुंचाएं, न ही उसका अपमान करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपको भी इसका परिणाम फ्यूचर में भुगतना पड़ सकता है।

