बीकानेर, @dainikkhabraan। राहुल-प्रियंका गांधी सेना (कांगे्रस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित जगदीश शर्मा ने तेजकरण हर्ष को राजस्थान मीडिया प्रभारी नियुक्त किया एवं कांगे्रस पार्टी व राहुल-प्रियंका गांधी सेना (कांगे्रस) को मजबूती प्रदान करने की आह्वान किया है। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद गांधी ने बधाई देते हुए कहा की आपके नेतृत्व में राहुल-प्रियंका गांधी सेना (कांगे्रस) बूथ स्तर तक मजबूत होगी व आपके कुशल सहयोग से प्रदेश के गांव-गांव तक संस्था के विचारों व क्रियाकलापों को पहुंचाने में सफल होगी।

