हजरत पीर सैय्यद लालम अली शाह रजाई की दरगाह पर श्रद्धालुओं द्वारा चादर चढ़ाई।
बीकानेर, @दैनिक खबरां। गुरुवार को श्रद्धालुओं के द्वारा बाबुल लाल रेलवे फाटक के पास हजरत पीर सैय्यद लालम अली शाह रजाई की दरगाह पर चादर, फूल मालाएं, मीठे पक्के चावल एवं पुष्प चढ़ाए। पीर बाबा के श्रद्धालुओं मे समाजसेवी मनोज मोदी, दिलीप मोदी,पवन भाटी, मोहित मोदी, हुलास भाटी, मनीष भाटी, अंकित मोदी, रवि भाटी, अरबाज खान, मोहम्मद अली एवं सलीम आदि की तरफ से बाबा की दरगाह पर यह कार्यक्रम किया गया।

