देशनोक विप्र मंडल ने किया श्रीमती नड्डा का स्वागत….

बीकानेर

महिला सशक्तिकरण से ही मजबूत समाज का निर्माण निर्माण सम्भव–श्री मती नड्डा

देशनोक विप्र मंडल ने किया श्री मती नड्डा का स्वागत

देशनोक/बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर में विप्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित महिला स्वरोजगार अनावरण कार्यक्रम में देशनोक विप्र मंडल के नेतृत्व में देशनोक विप्र समाज शामिल हुआ।

लोकार्पण कार्यक्रम की मुख्य उद्घाटनकर्ता परम विदुषी श्रीमती मल्लिका नड्डा ने विप्र महिला स्वरोजगार ई-पोर्टल का उद्घाटन किया।कार्यकम में राजस्थान सरकार के शिक्षामंत्री डॉ बी डी कल्ला,विफा के राष्ट्रीय संयोजक शुशील ओझा, कार्यक्रम संयोजक दीपक पारीक, विफा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भरत राम तिवाड़ी, विफा राजस्थान जॉन बी 1 के प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

मुख्य उद्घाटनकर्ता श्री मती नड्डा ने कार्यक्रम संबोधित करते हुए विप्र फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक सरोकार के कार्यो की खुलकर तारीफ की।

विप्र महिला स्वरोजगार योजना को महिला सशक्तिकरण की उत्कृष्ट योजना बताते हुए कहा कि इस योजना से महिला आत्मनिर्भर बनेगी।

महिला सशक्तिकरण व महिला स्वाबलंबन से ही मजबूत समाज का निर्माण संभव है। इस अवसर पर बीकानेर देहात जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मीनारायण शर्मा व देशनोक विप्र मंडल अध्यक्ष कैलाश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में देशनोक विप्र समाज ने श्रीमती नड्डा को पुष्प गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया।

इस मौके पर रामनारायण ओझा, चतुर्भुज उपाध्याय, अशोक उपाध्याय, लालचंद उपाध्याय, ज्वाला प्रसाद उपाध्याय, धनसुख उपाध्याय, गोविंद शर्मा, श्यामसुन्दर उपाध्याय, महेंद्रकुमार, श्यामसुन्दर ओझा आदि मौजूद रहे।


मिडिया प्रभारी: लक्ष्मीनारायण शर्मा