स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने GD कांस्टेबल के करीब 25 हजार पदों पर निकाली भर्ती
रोजगार, @dainikkhabraan। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने कांस्टेबल जनरल ड्यूटी (GD) के करीब 25 हजार पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शनिवार यानी 17 जुलाई से शुरू हो गई है। इच्छुक कैंडिडेट्स इन पदों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त तय की गई है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 25271 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
पदों की संख्या- 25271
पद संख्या
BSF 7545
CISF 8464
SSB 3806
ITBP 1431
AR 3785
SSF 240
योग्यता
GD कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास होने चाहिए। इसके अलावा NCC सर्टिफिकेट होल्डर कैंडिडेट्स को अतिरिक्त वेटेज भी मिलेगा।
आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनमत उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 23 साल तय की गई है। आयु सीमा में छूट से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
जरूरी तारीखें–
आवेदन शुरू होने की तारीख 17 जुलाई
आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त
फीस जमा करने की आखिरी तारीख 02 सितंबर
Tier I परीक्षा अभी जारी नहीं
सिलेक्शन प्रोसेस
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन लिखित परीक्षा, फिजिकल एग्जाम और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा।
सैलरी
सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को हर महीने 21,700 रुपए से लेकर 69,100 रुपए तक की सैलरी दी जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इन पदों के लिए यत तारीख कर ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

