बीकानेर, @dainikkhabraan। स्वामी विवेकानंद युवा मंडल संस्थान नारायणसर व नेहरू युवा केंद्र बीकानेर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में जिला स्तरीय स्वामी विवेकानंद जी जयंती समारोह (राष्ट्रीय युवा दिवस ) तेजस डिफेन्स एकेडमी संस्कार सदन के पास शिवबाङी सर्किल बीकानेर में आयोजन रखा गया।
मनोहर सिंह भाटी ने बताया कि कार्यकम में जिला युवा अधिकारी रुबिपाल, मोहनराम सरपंच, तेजस डिफेन्स एकेडमी के निदेशक मदन दान रतनु, प्रकाश दान राज.पुलिस, छोटूराम, जगदीश रेन, जितेन्द्र बिठू आदि वक़्ताओ ने स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर प्रकाश डाला।
अन्त मे तेजस डिफेन्स के निदेशक मदन रतनू ने विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए युवाओ को स्वामी जी को आदर्श मानकर अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। संचालन जितेन्द्र सिंह बीठू ने किया।



