एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर किया प्रतिमा का दुग्धाभिषेक वह संगोष्ठी का आयोजन
बीकानेर, @dainikkhabraan। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बीकानेर महानगर द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में क्या प्रतिमा का दुग्धाभिषेक व संगोष्ठी का आयोजन।
महानगर मंत्री मोहित बापेऊ ने बताया कि वेटरनरी विश्वविद्यालय में स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा का पूरे मंत्रोचार के साथ विधिवत दुग्धाभिषेक व माल्यार्पण किया गया व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। समाज में किए गए उनके द्वारा कार्यों पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें प्रांत सह संगठन मंत्री उपमन्यु सिंह राणा का प्रवास रहा कार्यक्रम में पूनम शेखावत विभाग संयोजक रविंद्र सिंह महानगर सह मंत्री मुकेश पूनिया, गजानद ओझा, रामनिवास बिश्नोई, मोहित जाजड़ा, श्रवण कुमावत, भव्य भाटी, सरद सिंह, परमेश्वर शर्मा, अरविंद, मदन कुकणा, अजय इत्यादि उपस्थित रहे।

