बीकानेर,@dainikkhabraan।सेवर्स स्कवायर संस्था द्वारा स्थानीय माली समाज भवन गोपेश्वर बस्ती बीकानेर में वेक्सीन कैम्प का आयोजन किया गया। संस्था के युवा कार्यकर्ताओं ने अपना सहयोग किया। संस्था के अध्यक्ष विजय बाफना ने बताया कि लगभग 03 माह पूर्व संस्था द्वारा कैम्प लगाया गया था, जिसमें कोविशील्ड वेक्सीन लगायी गयी थी। इस बार कैम्प में कोविशिल्ड वेक्सीन लगवायी गयी, जिसमें कुल 200 डोज थी, उसमें से 100 प्रथम डोज एंव 100 द्वितीय डोज लगवायी गयी। संस्था के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा ऑनस्पाट स्लॉट बुकिंग करवाकर आम नागरिकों के लिए टिकाकरण को सुगम बनाया गया। आस-पास के निवासियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी ली। इस अवसर पर गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान जी उज्जवल व भाजपा शहर जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह जी ने दीप प्रज्वल कर कैम्प का शुभारम्भ किया। राणीदान जी उज्जवल ने बताया कि लोगो में वेक्सीन को लेकर जो भ्रांति है वे इस प्रकार के आयोजन से दूर होगी व स्वच्छ माहौल बनेगा।
इस कार्यक्रम में बीछवाल हैल्थ सेंटर की टीम ने वेक्सीनेशन किया जिसमें डॉ पी. के. सरिन, ममता,दिनेश , अनुज पारिक आदि ने सेवाएं दी। इस अवसर पर संस्था से जुडे़ भैरूसिंह भाटी,नितेश मारू, रविराज सिरोही, महेश मुंधड़ा, मनमोहन मारू, महावीर मारू, उदित किरोड़ी, नारायण भादाणी,निशांत गौड़, चिराग तनेजा, लक्ष्य खत्री, विवेक अग्रवाल, मदन अग्रवाल, किशन अग्रवाल छोटू , महबूब अली, इंजी. इमरान युसुफ़ हुशैन , अर्जुन सेवग , राजेंद्र (पन्नी ), यशपाल , आदि ने सहयोग किया।

