सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश: तमिलनाडु में कुन्नूर में गिरा, 4 की मौत, CDS रावत को अस्पताल ले गए

देश नई दिल्ली राज्य

सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश: तमिलनाडु में कुन्नूर में गिरा, 4 की मौत, CDS रावत को अस्पताल ले गए

तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुन्नूर में बुधवार को हादसा हो गया। सेना का एक हेलीकॉप्टर यहां दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि इसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत समेत सेना के चार से पांच उच्च अधिकारी सवार थे।

ये सभी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे।

कन्नूर में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि इस हेलीकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत भी मौजूद थे।

हेलिकॉप्टर में ये लोग सवार थे

1. जनरल बिपिन रावत
2. मधुलिका रावत
3. ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर
4. ले. क. हरजिंदर सिंह
5. नायक गुरसेवक सिंह
6. नायक. जितेंद्र कुमार
7. लांस नायक विवेक कुमार
8. लांंस नायक बी. साई तेजा
9. हवलदार सतपाल

बुरी तरह जल गए हैं शव

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, हेलिकॉप्टर सुलूर एयरबेस से वेलिंगटन जा रहा था। मौके पर डॉक्टर्स, सेना के अफसर और कोबरा कमांडो की टीम मौजूद है। जो शव बरामद किए गए हैं, उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है, क्योंकि ये बुरी तरह जल गए हैं। कुछ और शव पहाड़ी से नीचे नजर आ रहे हैं। हादसे के जो विजुअल सामने आए हैं, उनमें हेलिकॉप्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है और उसमें आग लगी हुई है।