सुबह-सुबह खाली पेट पीएं मेथी पानी, होंगे ये 5 बड़े फायदे
Health Tips, @dainikkhabraan। हमारे देश में मेथी सभी घर में किसी न किसी रूप में उपयोग किया जात है। हम सब मेथी को दाने, सब्जी, मेथी के लड्डू, मेथी के पराठे, मेथी की चटनी के रूप में बड़े चाव से खाते हैं। इतना ही नहीं मेथी का उपयोग केवल दवाई या सब्जी के तौर पर ही नहीं बल्कि इसे कई घरेलू नुस्खों में भी इसे आजमाया जाता है। मेथी के जरिये कई तरह के रोगों का इलाज भी संभव है। मेथी के उपयोगी भाग के रूप में हम सब मुख्य रूप से इसके पत्ते और बीज का उपयोग करते हैं।
लेकिन मेथी की टहनी, जड़ों का उपयोग भी किया जाता हैं। मेथी में बहुत से विटामिन्स और मिनरल्स से मौजूद होते हैं। काफी पहले से इसका उपयोग औषधि और कॉस्मेटिक उत्पाद बनाने में किया जा रहा हैं। मेथी के जरिये हम कई तरह के विकारों और रोगों का इलाज कर सकते हैं। मेथी के अंदर बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए जरूरी हैं। मेथी में प्रोटीन, टोटल लिपिड, ऊर्जा, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, पोटैशियम, जिंक, मैंगनीज, विटामिन सी, विटामिन बी, सोडियम, कार्बोहाइड्रेट आदि तत्व मौजूद होते हैं।
सुबह में मेथी पानी कैसे बनाएं
मेथी दाने का पानी बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं। एक से डेढ़ चम्मच मेथी दानों को रात को एक गिलास साफ पानी में भिगो दें। सुबह उठकर इस पानी को अच्छे से छान लें और फिर इसे खाली पेट पीएं। अगर आप चाहे तो मेथी दाने को भी बाद में खा सकते हैं। सुबह खाली पेट मेथी पानी पीने से शरीर में मौजूद विषाक्त तत्व बाहर निकल जाते हैं। चूंकि मेथी गर्म होती है, इसलिए गर्भावस्था में महिलाएं केवल डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।
खाली पेट मेथी पानी पीने के कई फायदे हैं
- वज़न कम करने में काफी मददगार है।
- यह कोलेस्ट्रॉल को काफी तेजी से कम करता है।
- डायबिटीज को कंट्रो करता है।
- बॉडी को क्लीन करता है।
- यह एसिडिटी की प्रॉब्लम को दूर करता है।
- यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है।
- साथ ही कब्ज का अंत भी करता है।
- जोड़ों के दर्द को भी कम करता है।
- इसमें सर्दी दूर करने की भी क्षमता है।
- भूख बढ़ाने में मेथी मददगार है।
- मासिक धर्म में होनेवाली परेशानी से भी छुटकारा दिलाता है।
- स्पर्म काउंट को भी बढ़ाता है।

