मुख्य खबरें
सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें
दैनिक खबरां, @dainikkhabraan। 04 दिसंबर, 2021
- 1 स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया बोले: बूस्टर डोज और बच्चों के टीकाकरण पर जल्दबाजी नहीं, विपक्ष से की वैज्ञानिकों पर भरोसा रखने की अपील2 ओमिक्रॉन के खतरे पर बोलीं वित्त मंत्री- कोई भी वैरिएंट हो सरकार एक्शन लेने के लिए तैयार
- 3 ओमिक्रोन के घातक होने के आसार कम, टीकाकरण और डेल्टा वैरिएंट के व्यापक प्रसार से ज्यादातर में बन चुकी है एंटीबाडी
- 4 केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- क्या बात करें विपक्ष से जब निलंबित सदस्य माफी मांगने को भी तैयार नहीं
- 5 आज देहरादून में पीएम मोदी, 18 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण करेंगे.
- 6 भारत-चीन तनाव के बीच बोले नौसेना प्रमुख, हम किसी भी खतरे से निपटने में पूरी तरह सक्षम.
- 7 कृषि मंत्री ने किसानों से की आंदोलन खत्म करने की अपील, टिकैत बोले- आप ही जज…तो अपनी ही कमेटी की सिफारिशों को क्यों नहीं लागू करते मोदी
- 8 सिंघू बॉर्डर पर किसान मोर्चा की अहम बैठक, MSP पर गारंटी कानून समेत मुद्दों पर होगी चर्चा
- 9 कोरोना महामारी में वर्ष 2020-21 के दौरान ट्रेनों के एसी डिब्बों में 70 फीसदी यात्री कम हो गए। रेल मंत्री ने शुक्रवार को संसद में यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी साफ किया है कि रेलवे के टिकटों पर बंद रियायतों को फिलहाल शुरू नहीं किया जा सकता है।
- 10 राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- हमारे पास है मारे गए किसानों की लिस्ट, सरकार को मुआवजा देने में क्यों आ रही शर्म।
- 11 एडीआर रिपोर्ट: 19 राजनीतिक दलों को मिले 1100 करोड़ रुपये, 611 करोड़ के साथ भाजपा ने मारी बाजी
- 12 मालामाल हो गईं पार्टियां! 5 राज्यों के चुनाव में भाजपा, कांग्रेस समेत 19 दलों ने कमाए 1100 करोड़ रुपये, चुनाव प्रचार पर खूब लुटाए पैसे; रिपोर्ट
- 13 मुकेश अंबानी ने क्रिप्टोकरेंसी बिल का किया समर्थन, कहा- भारत आगे ले जाने वाली नीतियां एवं नियम लेकर आ रहा है.
- 14 कृषि मंत्री ने किसानों से की आंदोलन खत्म करने की अपील, टिकैत बोले- आप ही जज…तो अपनी ही कमेटी की सिफारिशों को क्यों नहीं लागू करते मोदी
- 15 ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच INSACOG ने सरकार को दी सलाह, कहा- बूस्टर डोज देने पर करे विचार।
- 16 अब Z श्रेणी की सुरक्षा घेर में रहेंगे केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, सुरक्षा खतरों की वजह से CISF के कमांडो हर पल रहेंगे मुस्तैद
- 17 वसुंधरा राजे और सतीश पूनियां का टकराव टालने आ रहे अमित शाह? पांच को जयपुर पहुंचेंगे केंद्रीय गृहमंत्री
- 18 यूपी का हाल: उद्घाटन करने गईं बीजेपी विधायक ने नारियल पटका तो टूट गई सड़क, हो रही किरकिरी
- 19 IND vs NZ 2nd Test: पहले दिन भारत का स्कोर 221/4, मयंक ने लगाया चौथा शतक, एजाज ने चारों विकेट झटके

