सिलेंडर ब्लास्ट से आग लगी, 2 बच्चे जिंदा जले; 500 घर खाक….

देश नई दिल्ली राज्य
  • नोएडा के सेक्टर 63 स्थित बहलोलपुर की झुग्गियों में लगी भीषण आग
  • आग में झुग्गियों में रहने वाले दो बच्‍चों की जलकर गई जान, शव बरामद
  • सिलेंडर फटने की वजह से हुआ हादसा, कई किलोमीटर तक फैली आग
  • अग्निशमन और रेस्क्यू टीमों ने घंटों की मशक्‍कत के बाद आग पर पाया काबू

नई दिल्ली/नोएडा, @dainikkhabraan।‌दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 63 में बहलोलपुर की झुग्गियों में रविवार की दोपहर को सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग लग गई। तेज हवा और ज्यादा तापमान से आग तेजी से फैल गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक करीब 500 झुग्गियां(घर) जलकर राख हो गईं। आग में 2 दो बच्चे भी जिंदा जल गए। बच्चों की उम्र 7 और 10 साल बताई जा रही है।

आग से जली हुई झुग्गियों के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। बहलोलपुर में करीब 20 बीघा जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई करीब 1600 झुग्गियां हैं, जिसमें 6000 से ज्यादा लोग रहते हैं। ये लोग प्लास्टिक बीनने और सड़क किनारे दुकान लगाने जैसे काम करते हैं।