सफेद काबों के लिए विश्व विख्यात करणी माता मंदिर इस नवरात्र में फिर रहेगा दर्शनार्थियों के लिए बंद, ऑनलाइन होंगे लाइव दर्शन…..

देश धर्म विचार बीकानेर राजस्थान राज्य

नवरात्रा में बंद रहेगा करणी माता मंदिर, नवरात्रा में पुजारी ही करेंगे मंदिर में विशेष पूजन, दर्शनार्थियों को ऑनलाइन होंगे लाइव दर्शन।

बीकानेर, @दैनिक खबरां। राजस्थान सरकार ने बड़े धार्मिक स्थलों पर मेलों की अनुमति अभी नहीं दी। राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ही मंदिर प्रन्यासों से बात करके मंदिरों पर मेलों के आयोजन रोकने की कोशिश में जुटा है।

पूनरासर, कोडमदेसर, सालासर के बाद अब नवरात्रा में देशनोक करणी माता मंदिर में भी आम श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं मिलेगा।

7 से 14 अक्टूबर तक नवरात्रा के दौरान देशनोक करणी माता मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा।

श्री करणी मंदिर निजी प्रन्यास के अध्यक्ष गिरिराज सिंह बारहठ कहा कि कोरोना को देखते हुए मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी। ऐसे में मंदिर के बाहर मेले लगाने की अनुमति भी नहीं दी जा रही है।

हालांकि मंदिर के बाहर एक एलईडी लगाई जा रही है, जिसमें दर्शन होंगे। वहीं कुछ यूट्यूब चैनल्स पर भी लाइव दर्शन हो सकेंगे।