तारक मेहता का उल्टा चश्मा
नई दिल्ली, @dainikkhabraan। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के नट्टू काका (Nattu Kaka) यानी घनश्याम नायक (Ghanashyam Nayak) का निधन।
मशहूर टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नट्टू काका लोकप्रिय किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक का निधन हो गया है। वो 67 साल के थे। नट्टू काका काफी दिनों से गले के कैंसर से पीड़ित थें। पिछले साल उनका इसी सिलसिले में ऑपरेशन भी हुआ था। मगर वो कैंसर से उबर नहीं पाए और रविवार को उनका निधन हो गया।
नट्टू काका मुम्बई के मालाड इलाके में रहते थे। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल में उनका किरदार काफी लोकप्रीय था।

