सखासंगम और पुष्टिकर समाज का एक दल बीकानेर सहित पूरे प्रदेश की खुशहाली और प्राकृतिक आपदाओ से रक्षा के लिए सोमनाथ और द्वारका की यात्रा पर….

बीकानेर


सोमनाथ/बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर सहित पूरे प्रदेश की खुशहाली और प्राकृतिक आपदाओ से रक्षा के लिए सखासंगम और पुष्टिकर समाज का एक दल सखासंगम के अध्यक्ष नारायण दास रंगा चेयरपर्सन चन्द्शेखर जोशी एवं पुष्टिकर सेवा परिषद (युवा) केपूर्व राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष जोशी के नेतृत्व मे सोमनाथ और द्वारका की यात्रा पर है ।

यात्रा समन्वयक सुभाष जोशी ने बताया कि यात्रा के प्रथम दिन आज दशहरे के शुभ दिन मुगल शासको के आक्रमण के पश्चात 1783 में प्राचीन सोमनाथ मंंदिर का पुनः निर्माण हुआ जिसमेआज पूजा अर्चना कर बीकानेर मे खुशहाली की कामना की और प्रदेश को खुशहाल बनाने की प्रार्थना की गई ।

दिनेश चुरा ने बताया कि यात्रा में बृजगोपाल जोशी, शिवकुमार पुरोहित, जन्मेजय व्यास, गोपाल जोशी सहित समाजिक सरोकारो से जुड़ी रहने वाली प्रतिष्ठीत नारी शक्ति भी मंगलकामनाऐ करने में अपनी भूमिका निभा रही है।