श्री श्री रविशंकर महाराज के जन्मोत्सव पर होगा आज विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन….
बीकानेर, @Dainikkhabraan। आर्ट ऑफ लिविंग संसथान बीकानेर चैपटर द्वारा श्री श्री रविशंकर महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन।
दिनांक 8 मई 2022 वार रविवार को स्थानीय रानी बाजार ट्रांसपोर्ट गली मे स्थित आर्ट ऑफ लिविंग भवन में प्रात: 8 से दोपहर 2 बजे तक किया जा रहा है।
आर्ट ऑफ लिविंग संसथान बीकानेर से जुड़े डॉ. महेन्द्र व्यास ने बताया कि शिविर में संसथान के स्थायी सदस्यों सहित बड़ी संख्या में युवा वर्ग, महिलाओं, विभिन्न सार्वजनिक संसथान के कर्मचारी सहित विधालय एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं की रक्त दान में भागीदारी लेगे जिसके लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों से रक्तदाताओ को आमन्त्रित किया जा रहा है।
डॉ व्यास ने बताया कि विश्व शांतिदूत की तरह कार्य कर रहे श्री श्री रविशंकर महाराज का जन्मोत्सव को पूरे भारतवर्षमें ऐसे रक्तदान शिविरो का आयोजन करके मनाया जा रहा है।
संस्थान के रवि खतूरिया ने बताया कि रक्तदाताओ प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा एवं किशनलाल ओझा ने बताया कि कार्यक्रम से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए नीचे दिए गए मोबाइल नम्बर पर समपर्क किया जा सकता है ।समपर्क सूत्र-
- रवि खतूरिया 9829171700
- किशन लाल ओझा 7976709708


