बच्चों ने की Mother’s Day पर
टाइनी आईलैंड किड्स स्कूल मुक्ता प्रसाद
“मां” विषय पर कविता प्रतियोगिता
टाइनी आईलैंड किड्स स्कूल में बच्चों ने दीं Mother’s Day पर शानदार प्रस्तुति, देखें फोटो…..
बीकानेर, @Dainikkhabraan। टाइनी आईलैंड किड्स स्कूल मुक्ता प्रसाद में शनिवार को मदर्स डे के उपलक्ष्य में सेलिब्रेशन किया गया। इस कार्यक्रम में “मां” विषय पर कविता प्रतियोगिता रखी गई जिसमें नन्हे मुन्नें बालक-बालिकाओं ने “मां” पर लिखी कविताएं एवं कोटेशन उद्धरण प्रस्तुत किए। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने मां से संबंधित गानों पर रंगारंग प्रस्तुति दी।
विद्यालय की डायरेक्टर दर्शना वर्मा ने मां की महत्वत्ता तथा त्याग के बारे में बताया और बच्चों को मां की सेवा करने की शिक्षा दी। प्रधानाध्यापक अमित वर्मा ने बताया कि विद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रम सतत् रूप से आयोजित किए जाते हैं और इन कार्यक्रमों के माध्यमों से बच्चों में संस्कारों को पिरोया जाता है।







