श्री धर्म संघ अभियानम् के तत्वावधान में ऋषिकुलम् आश्रम का हुआ भव्य शुभारंभ….
बीकानेर, @Dainikkhabraan। श्री धर्म संघ अभियानम् के तत्वधान में ऋषिकुलम् आश्रम का शुभारंभ गुसाई बाबा गौशाला समिति गुसाइसर छोटा में वंदे गौ मातरम परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष और ऋषिकुलम् के आचार्यश्री लोकेश संस्कृत सारस्वत जी के द्वारा वेदपाठी ब्राह्मण के सान्निध्य में देवताओं व बाबा गुसाईं जी महाराज के पूजन के साथ संपन्न हुआ ।
आचार्यश्री के सचिव नरेश सारस्वत ने बताया कि ऋषिकुलम् आश्रम में शास्त्रीय नियमों की दैनिक चर्या के अनुसार ऋषि गौत्रोत्पन्न ब्राह्मण बालकों को आचार्यश्री लोकेश संस्कृत के पूर्ण निर्देशन में वेदपाठी आचार्यों के द्वारा वेद-शास्त्रों व कर्मकांड का निशुल्क अध्ययन करवाया जायेगा तथा पूरे क्षेत्र में धर्म प्रचार को घर घर पहुंचाया जायेगा ।
कार्यक्रम में पंडित श्याम सेवदा, पंडित संपत शर्मा, कार्यालय प्रभारी नरेश सारस्वत (आजाद), संरक्षक बाबूलाल जी मेहता, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष अर्चना अग्रवाल, संगठन मंत्री शशि गुप्ता, राजाराम सारस्वत, केदार सारस्वत, गौशाला प्रभारी चतुरदान चारण सहित अन्य धर्म प्रेमी सज्जन मौजूद रहे ।

