अध्यापक के सेवा नियुक्त होने पर विदाई समारोह आयोजित….
बूंदी, @Dainikkhabraan। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पापड़ी में का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले मां सरस्वती की तस्वीर में माला और दीप प्रज्वलित करते हुए शिक्षक हरिप्रसाद के सेवानिवृत्त कार्यक्रम आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का संचालन नीतू शर्मा प्रधानाचार्य राजकीय माध्यमिक विद्यालय पापड़ी ने किया। अध्यापक हरिप्रसाद को माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया।
शिक्षक सेवा नियुक्ति हरिप्रसाद के कार्यों पर प्रकाश डाला जिसमें उनके सुखी रहने की कामना की। इस दौरान शिक्षक बाबूलाल राठौर, हामिद अली, नरेंद्र राय, टीकम चंद जैन, अध्यापिका सुनीता मीणा, रेनू मीणा, ज्योति जैन, अनुसुइया मीणा सहित समस्त स्कूल स्टाफ व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
छात्र छात्राओं ने अध्यापक हरिप्रसाद को सेवानिवृत्त होने पर गिफ्ट देकर सम्मानित किया।
रिपोर्ट: लोकेश मीणा

