श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन गांवों के संग अभियान में बनाए गए 300 से अधिक पट्टे….

बीकानेर

बीकानेर,@दैनिक खबरां।श्रीडूंगरगढ़ उपखंड में प्रशासन गांवों के संग अभियान चल रहा है दीपावली के बाद अभियान फिर शुरू हो चुका है।

आज उदरासर गांव में प्रशासन गांव के संग अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रिकॉर्ड तोड़ 300 आवासीय पट्टे बनाये गए। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी डॉ दिव्या चौधरी तहसीलदार तेजपाल गोठवाल पंचायत समिति के विकास अधिकारी रामचंद्र पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने पट्टे वितरित किए।

सभी विभागों के कर्मचारी अधिकारी मौजूद है और आमजन की जनसुनवाई भी की जा रही है। सरपंच किसनाराम ने सभी अधिकारियों की अगवानी की और ग्रामीणों से अपील की है वो ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस शिविर का फायदा उठाये।