शिक्षकों ने किया घेराव
चूरू, @dainikkhabraan। जिले की सरदारशहर तहसील में संयुक्त शिक्षक कर्मचारी संघर्ष समिति ने टीचर के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज पुलिस थाने का घेराव किया।
कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पहले ही शिक्षक कर्मचारी मजिस्ट्रेट आवास के पास एकत्रित हुए। जहां से रैली के रूप में नारे लगाते हुए पुलिस थाने पहुंचे।
कर्मचारियों ने डीएसपी नरेन्द्र शर्मा से वार्ता कर शेष आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। कर्मचारियों ने शिक्षक रणवीर सारण के परिवार को सुरक्षा प्रदान करने।
हमले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने, अपराधियों के साथ सांठ-गांठ वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच कर उन्हें सस्पेंड करने की मांग की।
डीएसपी ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
आश्वासन के बाद शाम सवा छह बजे समाप्त हुआ। इस दौरान शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, जिलाध्यक्ष विजय पोटलिया, तहसील अध्यक्ष गौरीशंकर सिहाग, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जगदीश जोशी, डॉ.पवन महर्षि, सियाराम संघ के महेंद्र देरासरी, रेशमा से जयदेव प्रसाद, श्रवण साहू, कानूनगो संघ के अध्यक्ष मनफूलसिंह सारण, पटवार संघ के अध्यक्ष दौलतराम जांगिड, नर्सेज एसोसिएशन के उदय सिंह राठौड़, मंत्रालय कर्मचारी संघ के अब्दुल करीम, पेंशनर समाज के बेगराज, विकास पारीक, याकूब खान, रतिराम सारण आदि ने धरने को संबोधित किया।

