शादी के बाद ससुराल नहीं जा रही थी पत्नी, जबरदस्ती उठा लाया पति और लात-घूंसों से की पिटाई….

पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

शादी के बाद ससुराल नहीं जा रही थी पत्नी, जबरदस्ती उठा लाया पति और लात-घूंसों से की पिटाई

बांसवाड़ा, @dainikkhabraan। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के आंबापुरा थाना में पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। विवाहिता 1 साल से पियर में रह रही थी। बाजार में सहेलियों के साथ घूमने आई थी। इस दौरान पति अपने दोस्तों के साथ मिलकर जबरन जीप में अपनी पत्नी को बिठा कर ले गया। पीडि़ता 25 वर्षीय कृष्णा डामोर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में घटना शुक्रवार सुबह 10:00 बजे की बताई है।

पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पड़ोसी संगीता पत्नी कालू और शारदा के साथ आंबापुरा बाजार आई थी। यहां से वापस घर नवाखेड़ा लौट रही थी। इसी दौरान पति केशु डामोर, मोहन लाल कटारा और कांता पत्नी राजू पारगी बाइक पर सवार होकर आए, तीनों ने कृष्णा से मारपीट की और एक जीप को रोककर पीडि़ता को ससुराल ले गए।

ससुराल से थोड़ी दूर जीप से उतार दिया और पीटते हुए घर ले गए। जहां देवनानी मनीषा और सांस सविता ने भी लात घुसा से मारपीट की। बाद में सभी ने मिलकर आंगन में स्थित पेड़ से बांध दिया। रिपोर्ट में पीडि़ता ने यह भी बताया कि जब उसे बांध दिया गया था। तब पति बोलता रहा कि वह उसे बुरी तरह मारेगा और सभी को पार्टी खिलाएगा। पीडि़त महिला की शादी 7 साल पहले हुई थी। उसका पति शराब पीकर हमेशा मारपीट करता था। जिस कारण से 1 साल से वह अपने पीहर ही रह रही थी।

आंबापुरा थाना अधिकारी गजवीर सिंह ने बताया कि पीडि़ता की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है और इस मामले में महिला के पति केशु उसकी सास सविता, देवरानी मनीषा सहित पांच जनों को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।