शहर के काॅलेज में पढ़ने वाली लकड़ी के साथ दुष्कर्म, फोटो काॅपी दुकान वाले ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया….
जयपुर, @Dainikkhabraan। जयपुर में एक युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवती के कॉलेज के बाहर ही फोटो कॉपी की दुकान चलाता है। आरोपी नवीन ने पहले फोटोकॉपी करने के बहाने युवती का नंबर लिया। फिर घर में घुसकर जबरदस्ती रेप किया। फिर बदनाम करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया।
28 साल की पीड़ित युवती बियानी गर्ल्स कॉलेज में पड़ती थी। पुलिस को बताया कि तीन साल पहले 2019 में फोटो कॉपी कराने के दौरान आरोपी नवीन से संपर्क में आई थी। तब नवीन ने दुकान में भीड़ का हवाला देकर युवती का नंबर ले लिया। बोला- भीड़ कम होने पर फोटो कॉपी के लिए बुला लेगा। जिससे समय खराब नहीं होगा। उसके बाद आरोपी कई बार फोन करने लगा। इस दौरान युवती के बारे में जानकारी ले ली।

